Sunday, April 12, 2020

आज से शुरू होंगी केंद्रीय विद्यालयों में छठी से 8वीं तक के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास,टाइम टेबल के मुताबिक होगी पढ़ाई https://ift.tt/2RxLEsk

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच लॉकडाउन को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज ऑनलाइन स्टडी का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में अब राजधानी दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालयों में छठी से 8वीं तक के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास दी जाएंगी। यह क्लासेस 13 अप्रैल, सोमवार से शुरूहो रही है, जिसके लिए टाइम टेबल तैयार हो गया है। वहीं, स्कूलों में 9वीं और 12वीं के लिए पहले से ही ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सुझाव के बाद केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने यह फैसला लिया है।

एसआरडी मिनिस्टर ने दिया सुझाव

दरअसल, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन माध्यमों के इस्तेमाल से क्लासेस शुरू करने का सुझाव दिया था। इसके लिए छात्रों को फेसबुक पर अपनी आईडी बनानी होगी और साथ ही वह यूट्यूब के माध्यम से भी पढ़ सकते हैं। इससे पहले आईआईटी, डीयू, इग्नू समेत कई संस्थानों ने ऑनलाइन स्टडी शुरू कर दी है। जबकि मध्य प्रदेश,राज्यस्थान जैसे कई राज्य भी एकेडमिक कैलेंडर जारी रखने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का सहारा ले रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kendriya Vidyalaya Online Class | Delhi Kendriya Vidyalaya Bharat Padhe Online Latest News Updates For Class 6th to 8th Students Online Classes Amid Delhi COVID-19 Lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b49qE9

No comments:

Post a Comment